Home आपदा व्यापार मंडल लोहाघाट ने आपदा प्रभवितों को राहत सामग्री वितरित की
आपदा

व्यापार मंडल लोहाघाट ने आपदा प्रभवितों को राहत सामग्री वितरित की

461

लोहाघाट। नगर व्यापार मंडल ने आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान तहसीलदार ने सामग्री भरे वाहन को रवाना किया।
गुरुवार को तहसील परिसर में सुबह 11.30 बजे नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में तहसीलदार जगदीश नेगी ने राहत सामग्री से भरे वाहन को आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष ने बताया कि प्रथम चरण में व्यापार मंडल डनगांव, कायल कमलेड़ी, मटयानी के नकेगा क्षेत्र में दाल, चावल, आटा, चीनी, नमक, पेस्ट, साबुन,कंबल, कपड़ों आदि का वितरण करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में भी व्यापार मंडल अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर राहत सामग्री का वितरण करेगा। दोपहर बाद गुमदेश क्षेत्र में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के साथ व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, विनीत सगटा, ग्राम प्रधान मोहन सिंह आदि ने आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री का वितरण किया। वाहन को रवाना करने और सहयोज में व्यापार मंडल महामंत्री विवेक ओली, कोषाध्यक्ष टीकादेव खर्कवाल,  विनोद जुकरिया, कीर्ति बगौली, राजू गड़कोटी, सुंदर फत्र्याल, अर्जुन माहरा, पप्पू पाटनी आदि नगर के कई व्यापारी रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सीमांत मटियानी में पेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत और एक घायल

सीमांत मटियानी में पेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत और एक...

विधायक खुशाल अधिकारी गंगाली से बरुड़ी तक अपने नीजि संसाधनों से सड़क काटेंगे

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने बाराकोट के गंगाली, बरुड़ी और गायकाज्यूला...

विधायक खुशाल ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जाकर समस्याएं सुनी, 15 दिन के अंदर फिर आने का वादा किया

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने नेपाल सीमा से लगे आपदाग्रस्त क्षेत्र...

व्यापार मंडल लोहाघाट ने दूसरे चरण में पंचेश्वर क्षेत्र में आपदा सामग्री बांटी

रिपोर्ट :निमिष राय लोहाघाट। नगर व्यापार मंडल लोहाघाट ने द्वितीय चरण में...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते