Home समाज नगर पालिका ने करों का भुगतान न करने वालों को भेजे नोटिस
समाज

नगर पालिका ने करों का भुगतान न करने वालों को भेजे नोटिस

263

 

लोहाघाट। लंबे समय से नगर पालिका के करों का भुगतान न करने वालों के खिलाफ पालिका सख्त हो गई है। करों का भुगतान न करने वाले लोगों को पालिका ने नोटिस थमाए हैं। जल्द करों का भुगतान न करने पर तहसील के माध्यम से वसूली कराने की चेतावनी दी।
बुधवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पूरन सिंह बोहरा ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोग लंबे समय से करों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पालिका की ओर से लगाए गए भवन कर, स्वच्छता कर, फड़ रेड़ी के लाईसेंस, दुकान किराया आदि का लंबे समय से भुगतान नहीं किया जा रहा है। कई व्यापारियों के ऊपर 50 हजार से अधिक रूपये की देनदारी है। ईओ ने बताया कि 72 बकायेदारों को नोटिस भेज दिए हैं, अन्य लोगों के भी नोटिस बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी विभागों पर भी करीब दो लाख रूपये की देनदारी है। ईओ ने बताया कि यदि जल्द बकायेदारों ने अपने करों का भुगतान नहीं किया तो पालिका आरसी काटकर तहसील के माध्यम से वसूली कराएगी। उन्होंने सभी देनदारों से अपने करों का भुगतान करने की अपील की है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर...

पहाड़ की बेटी दिया गुरुरानी ने पहाड़ी उत्पादों को दिलाई नई पहचान

रिपोर्टर : जगदीश चंद्र राय ::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ::: दिया...

सैलपेडू में गोशाला में आग लगने से दो बकरी और एक भैंस जिंदा जले

  लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने दो...

संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून ने चम्पावत के किसानों को दालचीनी की खेती की जानकारी दी

लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते