लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने विकास खंड पाटी के लधियाघाटी क्षेत्र में पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आपदा का संज्ञान नेकर पीड़ितों को हर सभंव मदद का आश्वासन दिया।
विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाटी में लधियाघाटी क्षेत्र के साल, मछियाड़, चौड़ापिता में जाकर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। लोगों ने विधायक के सम्मुख आपदा से हुए नुकसान के बारे में बताया। विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से जल्द पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। विधायक ने अपनी ओर से भी पीड़ित परिवारों की कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक के साथ कई जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment