Home उत्तराखंड पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने भाजपा का पुतला फूंका
उत्तराखंडशिक्षा

पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने भाजपा का पुतला फूंका

72

लोहाघाट। यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नीट यूजीआई परीक्षा का पेपर लीक होने पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
बुधवार को लोहाघाट के वीर कालू सिंह माहरा चौक में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सक्षम अधिकारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे सकती है तो कम से कम परीक्षा में धांधली न करे। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी भाजपा सरकार के होते हुए कई बार पेपर लीक के मामले आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले युवाओं के सपने नकल माफिया और सेटिंग करने वाले भाजपा के नेता तोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि पेपर निरस्त करने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस पर सख्त से सख्त नियम बनने चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा हर प्रकरण में पुतला फूंकती है, अब देखना है कि भाजपा युवाओं को न्याय दिलाने में उनका साथ देगी। इस मौके पर यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष किशोर माहरा,अजय बिष्ट, आयुष गोस्वामी, राहुल कुमार, सिखा विश्वकर्मा, मयंक ढेक, कार्तिक सामंत, राहुल सामंत, लविन गोस्वामी,भुवन बोहरा, अंकित बिष्ट,सौरभ बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते