:::इससे पहले भी महिला ठग लोहाघाट में आई हैं
लोहाघाट। नगर लोहाघाट में सोमवार को बाहरी क्षेत्र से आई दो महिलाओं ने नगर के कई व्यापारियों के यहां सामना खरीदने के बहाने से हज़ारों का चूना लगा दिया। नगर व्यापार मंडल ने दोनों ठग महिलाओं को पुलिस के सुपुर्द किया। जहां पुलिस ने चालानी कार्रवाई कर दी है।
नगर व्यापार मंडल महामंत्री विवेक ओली ने बताया कि सोमवार को मैदानी क्षेत्रों से दो महिलाएं बारी बारी से लोगों की दुकान पर गयी। दुकान पर जाने के बाद महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझाकर सामान खरीदने की बात कही। फिर सामान के एवज में पांच सौ का नोट दुकानदार को दिया। फिर बातों में उलझाकर वही रुपया एक बार दुकानदार से वापस ले लिया। फिर सामान को न खरीदने या सस्ता देने की बात की। इसी बीच वह फिर कहने लगी जो पांच सौ रुपये दिए थे वो वापस करो। दुकानदारों से फिर एक बार पांच सौ रुपये ले लिए। महामंत्री ने बताया कि स्टेशन बाज़ार पर शक होने पर महिलाओं की असलियत जानी तो हैरान हो गए। पता चला कि ये महिलाएं करीब 10 से अधिक दुकानों में ठगी करके आयी हैं। महामंत्री विवेक ओली ने पुलिस को सूचना दी। व्यापार मंडल महामंत्री के साथ कुछ पीड़ित व्यापारी कार्रवाई की मांग पर थाने भी गए। इधर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि महिलाओं के पास पांच-पांच सौ के ढाई-तीन हज़ार के नोट भी मिले। उनके साथ आये सभी को थाने बुलाया गया। उनके चालान भी कर दिए हैं। अन्य कार्रवाई की जा रही है।






















Leave a comment