Home उत्तराखंड विधायक खुशाल अधिकारी ने सोशल मीडिया में उनके खिलाफ पोस्ट करने पर पाटी थाने में दी तहरीर
उत्तराखंडराजनीति

विधायक खुशाल अधिकारी ने सोशल मीडिया में उनके खिलाफ पोस्ट करने पर पाटी थाने में दी तहरीर

738

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाटी ब्लाक में एक व्यक्ति पर सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। जिसमें विधायक ने पाटी थाने में तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाटी थाने में तहरीर देकर बताया कि वह गुरुवार 25 दिसंबर को पाटी विकास खंड की ग्राम सभा चौड़ागूंठ और सिल्योड़ी गूंठ की खुली बैठक में गए थे। विधायक ने बताया कि चौड़ागूंठ की बैठक में सभी कार्य संपन्न होने के बाद जब वह जनता को धन्यवाद दे रहे थे, उसी वक्त पाटी ब्लाक का सुदीप सिंह चम्याल नाम का व्यक्ति भी बैठक में पहुंचा और बैठक की वीडियो ऐडिट करते हुए सोशल मीडिया में डाल दी। जिससे उनकी मानसिक छवि और राजनीतिक छवि को धूमिल करने प्रयास किया जा रहा है। विधायक ने तहरीर में कहा है कि इस प्रकार की हरकत उक्त व्यक्ति दो तीन बार पहले भी कर चुका है। विधायक ने कहा कि सोशल मीडिया में पोस्ट डालने के बाद वह मानसिक तनाव में है। उन्होंने पुलिस ने सोशल मीडिया में पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

शिक्षक इन्द्र लाल वर्मा की सेवा निवृत्ति पर भावभीनी विदाई, विदाई में छात्र-छात्राओं की आखें डबडबा गई

रिपोर्ट : जगदीश राय लोहाघाट। जीआईसी मध्य गंगोल में शिक्षक इंद्र लाल...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते