Home उत्तराखंड पानी की समस्या पर व्यापारियों ने जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया
उत्तराखंडपानी

पानी की समस्या पर व्यापारियों ने जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया

66

 

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में पेयजल की समस्या को लेकर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने जलसंस्थान के खिलाफ नारे भी लगाए।
सोमवार को नगर की एकता चौक के पास व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष टीका देव खर्कवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने पेयजल की समस्या पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि घरों में तीसरे, चौथे और कभी पांचवे दिन पानी मिल रहा है, वह भी केवल 15 से 20 मिनट तक। कम गति में पानी आने के कारण उनका सौ लीटर भी पानी भरना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर तो प्रशासन पेयजल की समस्या के निदान का दावा कर रहा है, लेकिन हकीकत में स्थिति एकदम उलट है। व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन खुद मौके पर आकर देखे कि कितने दिन में पानी आ रहा है और लोग अपने कामकाज छोड़कर पानी भरने जा रहे हैं। लोगों ने कहा रोजाना बारिश के बाद भी जलसंस्थान चार पेयजल योजनाओं से पानी की आपूर्ति करने में सक्षम नहीं है। लोगों ने कहा कि जलसंस्थान को चाहिए कि वह अपनी वितरण प्रणाली में सुधार लाए। उन्होंने कहा कि अगर यही हाल रहा तो नगर की समस्त जनता सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य हो जाएगी। इधर जलसंस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि रोस्टर के हिसाब से पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है और मुख्य पेयजल टैंक में अतिरिक्त पानी डाला जा रहा है। जहां से भी शिकायतें आ रही हैं,समस्या का समाधान किया जा रहा है। इस मौके पर सतीश गड़कोटी, नवीन खर्कवाल, अजय पुनेठा, कीर्ति राय, नवीन जोशी, केसर सिद्दकी, विशाल वर्मा, ममन वर्मा, रमेश मुरारी, जीवन चतुर्वेदी, मनोज वर्मा, आशीष आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते