लोहाघाट। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी ने पेट्रोल बचाओ अभियान चलाया। रीता ने उत्तराखंड होते हुए दिल्ली जाकर भी लोगों को तेल बचाने के लिए जागरुक किया।
तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता ने पहले चम्पावत जिले में पेट्रोल बचाने का अभियान चलाया। फिर वह दिल्ली चली गई। जहां उन्होंने रेलवे स्टेशन में लोगों को पेट्रोल बचाने के लिए जागरुक किया। रीता ने सोमवार को फोन वर्मा पर बताया कि वह चम्पावत के डीएम मनीष कुमार के मार्गदर्शन पर यह अभियान चला रही हैं। उन्होने लोगों से कहा कि रेड लाइट आते ही कार का इंजन बंद करने और अधिक से अधिक पैदल चलने के लिए प्रेरित किया। जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और शरीर भी स्वस्थ्य रहेगा।
























Leave a comment