Home उत्तराखंड अपर सचिव ने मां अखिलतारिणी धाम में मत्था टेका, सुनी समस्याएं
उत्तराखंडधार्मिक

अपर सचिव ने मां अखिलतारिणी धाम में मत्था टेका, सुनी समस्याएं

329

लोहाघाट। गुमदेश के मां अखिलतारिणी धाम में अपर सचिव उत्तराखंड लक्ष्मण सिंह ने भ्रमण के दौरान मत्था टेक कर मंदिर की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने मां अखिलतारिणी धाम में नीजि सहयोग से 51 हजार रुपये की धनराशि मंदिर समिति को दी।
शनिवार को औद्यौगिक विकास खनन एवं राज्य सम्पत्ति विभाग और राज्य सम्पत्ति अधिकारी अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मां अखिलतारिणी धाम पहुंचे। जहां मंदिर समिति के अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में समिति के लोगों ने उनका स्वागत किया। समिति अध्यक्ष दीपक जोशी ने सचिव के सम्मुख मंदिर सौदर्यीकरण की मांग रखते हुए टिन सेड का निर्माण करने, देवडांगरों के अवतरित होने वाले स्थान का जीर्णोद्धार करने, मां अखिलतारिणी मंदिर परिसर में झूले का निर्माण, परिसर में शौचालय का नवर्निर्माण, पेयजल निर्माण कार्य पूर्ण करने आदि मांगों को रखा। इस दौरान सचिव ने अधूरे छूटे कार्य को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अपर सचिव के साथ बीडीओ अशोक अधिकारी,  इंद्रेश लोहनी,ग्राम प्रधान प्रशासक मानाढुंगा योगेश रैंशवाल, संजय पांडेय, पुजारी संजय पांडेय, धामी भगवान सिंह, पुष्कर सिंह, महेन्द्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, हीरा सिंह,राज सिंह नायक, प्रदीप शर्मा, ग्राम प्रधान प्रशासक बांकू रवि जोशी, ग्राम प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि कोट बसान पूरन सिंह, ग्राम प्रधान प्रशासक ढुंगराबोरा महेन्द्र सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते