Home उत्तराखंड नगर विकास के लिए सिर्फ बातें नहीं ठोस कदम उठाने होंगे: भूपाल सिंह मेहता
उत्तराखंडचुनाव

नगर विकास के लिए सिर्फ बातें नहीं ठोस कदम उठाने होंगे: भूपाल सिंह मेहता

391

लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भूपाल सिंह मेहता का जनसंपर्क बढता जा रहा है। इधर मेहता के अनुसार नगर के कई लोगों का उनको समर्थन मिल रहा है।
नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी भूपाल सिंह मेहता ने जनसंपर्क के दौरान कई कि उन्होंने लोगों से नगर की जनसमस्याओं पर चर्चा की है। जिसमें हर वार्ड में जनसमस्याओं का ढेर लगा है। कहीं पर पानी नहीं तो कहीं पर सड़क में नालियां खुली हैं और सबसे बड़ी समस्या नगर में स्वास्थ्य, पानी, पार्किंग, सुरक्षा, आवारा पशु, बंदर आदि की हैं। जिनका सामना लोग कई सालों से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके दो साल के कार्यकाल के दौरान कई जनसमस्याओं का निदान किया था। जिसके बाद फिर से यह समस्याएं बढती गई हैं। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए केवल बातें नहीं बल्कि धरातल पर ठोस कदम उठाने होंगे। जिसके लिए उन्होंने पूरा खाका तैयार किया है। वह चाहते हैं कि नगर में खेल और संस्कृति को भी बढावा मिले, जिससे युवा पीढ़ी नशे के दलदल में जाने से बच जाए।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते