लोहाघाट। डायट लोहाघाट में सेवारत शिक्षकों का एनसीईआरटी की पुस्तकों के अभिमुखीकरण से संबंधित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला में जिले के उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
शनिवार को डायट में प्राचार्य दिनेश खेतवाल ने दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया। कार्यशाला समन्वयक डॉ. पारुल शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में एनसीईआरटी की ओर से जारी नवीन पाठ्य पुस्तकों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नवीन पाठ्यक्रम की पुस्तकें छात्र-छात्राओं के हित में लाभप्रद हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 40 शिक्षकों को कक्षा तीन की नवीन पाठ्यक्रम पुस्तकों से परिचित कराया जा चुका है। इस दौरान कक्षा 6 से संबंधित विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान आदि विषयों के बारे बताया गया। इस मौके पर डॉ. आसुतोष वर्मा, डॉ. अनिल कुमार मिश्र, डॉ. अवनीश शर्मा, डॉ. लक्ष्मी शंकर यादव, डॉ. कमल गहतोड़ी, लता आर्या, नवीन उपाध्याय, मनोज भाकुनी, शिवराज सिंह तड़ागी, दीपक सोराड़ी आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment