Home उत्तराखंड गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात
उत्तराखंडसमाज

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

67

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। बंदरों की दहशत से स्कूली बच्चे सहित नगर के लोग परेशान हो गए हैं। लोगों ने वन विभाग और नगर पालिका से बंदरों को पिंजरे में पकड़ने की मांग उठाई है।
नगर लोहाघाट के पूर्व सभासद राज किशोर साह, बादल पुनेठा, जगदीश भट्ट, नवीन ओली, प्रकाश सिंह, हरीश चन्द्र आदि लोगों ने बताया कि बंदरों ने नगर में जमकर उत्पात मचा रखा है। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावक साथ में जा रहे हैं। इसके साथ ही बंदरों घरों के अंदर जाकर सामान उठा ले जा रहे हैं, छत में कई पानी की टंकियों के ढक्कनों को तोड़कर रख दिया है और खेत में उगाई सब्जियां फूलों को भी तहस-नहस कर रहे हैं। लोगों ने वन विभाग और नगर पालिका से बंदरों को पिंजरे में पकड़ने की मांग उठाई है। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि वन विभाग से कहा गया है कि नगर में जल्द बंदरों को पकड़ा जाए। इधर वन विभाग के रेंजर एनडी पांडेय ने बताया कि फरवरी माह के अंत में ही बंदरों को पिंजरे में पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि कुछ बंदर पिंजरे को देखते ही भाग रहे हैं। अब फिर से कुछ दिनों में फिर से पिंजरा लगाया जाएगा।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

शिक्षक इन्द्र लाल वर्मा की सेवा निवृत्ति पर भावभीनी विदाई, विदाई में छात्र-छात्राओं की आखें डबडबा गई

रिपोर्ट : जगदीश राय लोहाघाट। जीआईसी मध्य गंगोल में शिक्षक इंद्र लाल...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते