Home उत्तराखंड ढेरनाथ बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता में तपनीपाल और सैफ इलेवन ने मैच जीता
उत्तराखंडखेल

ढेरनाथ बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता में तपनीपाल और सैफ इलेवन ने मैच जीता

315

लोहाघाट। बिशंग के टांण खेल मैदान में ढेरनाथ बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का जारी है। प्रतियोगिता के पहले लीग मुकाबले में तपनीपाल इलेवन ने कॉकटेल इलेवन को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मोत्यूराज देवेंद्र सिंह बोहरा ने किया। टॉस जीतकर कॉकटेल इलेवन की टीम ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी तपनीपाल इलेवन की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 150 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉकटेल इलेवन की टीम 78 रन बना कर ढेर हो गई। अंपायर की भूमिका अनिल फर्त्याल, मोहित ने निभाई। इधर प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल में सैफ इलेवन ने गोलज्यू इलेवन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. महेश ढेक और बृजेश माहरा ने किया। सैफ इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 98 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोलज्यू इलेवन की टीम 73 रन बनाकर ढेर हो गई। अंपायर अजय फर्त्याल और विजय माहरा रहे। यहां रोहन सिंह, राजू राजू फर्त्याल, अजय सिंह, वीरेंद्र ढेक ,रोहित, सुरेंद्र सिंह ढेक, अशोक सिंह फर्त्याल ने सहयोग किया।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते