Home उत्तराखंड भाजपा के दस साल, समस्याएं जस की तस/ नगर अध्यक्ष डॉ. अमर कुटियाल और प्रवक्ता शैलेन्द्र राय ने कहा कि कांग्रेस के प्रति जनता में उत्साह और विश्वास बना
उत्तराखंडचुनाव

भाजपा के दस साल, समस्याएं जस की तस/ नगर अध्यक्ष डॉ. अमर कुटियाल और प्रवक्ता शैलेन्द्र राय ने कहा कि कांग्रेस के प्रति जनता में उत्साह और विश्वास बना

354

लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रनजीत अधिकारी ने नगर के कई वार्डों पर जनसंपर्क किया। उन्होंने नगर लोहाघाट के विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए कहा।
कांग्रेस प्रत्याशी रनजीत अधिकारी ने युवाओं के साथ कई वार्डों में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से नगर में एक नए सिरे से विकास करने के लिए कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगे। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह कुटियाल ने शुक्रवार शाम पांच बजे बताया कि कांग्रेस के प्रति जनता में एक उत्साह और विश्वास है। जिसमें युवा कांग्रेस प्रत्याशी रनजीत के समर्थन में हर वर्ग शामिल है। डॉ. कुटियाल ने कहा कि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयासों से नगर में पेयजल की समस्या का समाधान होने वाला है। कांग्रेस प्रवक्ता शैलेन्द्र राय ने कहा कि 10 साल से भाजपा की सरकार होते हुए भी नगर लोहाघाट में समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में रहकर नगर की जमीन, देवदार के पेड़ों की समस्याएं और लोहावती नदी को स्वच्छ बनाने के संघर्ष करेगी। इस मौके पर युथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव भुवन चौबे,गिरधर अधिकारी, प्रदीप देव, नवीन जोशी,जीत सिंह अधिकारी आदि शामिल रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर सदनीय वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने तर्कों और विचारों से जीता सबका दिल

लोहाघाट। एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर-सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...

दीप महोत्सव में लोहाघाट रुमझुमा के कलाकार छाए

रिपोर्टर : जे.सी.राय लोहाघाट। खेतीखान में 27 वें दीप महोत्सव में पहली...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते