Home उत्तराखंड राष्ट्रीय सेमीनार में विषय विशेषज्ञों ने जीआई टैग के महत्व को बताया
उत्तराखंडशिक्षा

राष्ट्रीय सेमीनार में विषय विशेषज्ञों ने जीआई टैग के महत्व को बताया

217

लोहाघाट। पीजी कॉलेज लोहाघाट में जीआई टैग पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का समापन हो गया है। इस दौरान विषय विशेषज्ञों ने कई शोध पत्रों के माध्यम से जीआई टैग् के महत्व पर प्रकाश डाला।
मंगलवार को प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता की अध्यक्षता सेमीनार का समापन हुआ। द्वितीय दिवस में मुख्य वक्ता भारत सरकार में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के परीक्षक यासिर अब्बास जैदी ने जीआई टैग के महत्व पर प्रकाश डाला। सेमीनार के आयोजक डॉ. बीपी ओली ने सभी शोध पत्रों के सार को प्रस्तुत किया। आर्गेनाइजिंग सचिव डॉ. अर्चना त्रिपाठी ने सेमीनार की सफलता के लिए सभी आगंतुकों का आभार जताया। सेमीनार में यूकाष्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, प्रो. रवि शेखर, प्रो.केके पांडेय, प्रो. सीडी सूंठा, प्रो. मनोज पांडेय आदि सहित कई विशेषज्ञों ने ऑफलाइन और ऑनलाइन 86 शोघ पत्रों का वाचन किया। संचालन सोनाली कार्तिक ने किया। इस मौके पर डॉ. लता कैड़ा, डॉ. अपराजिता, डॉ. कमलेश शक्टा, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. महेश त्रिपाठी, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. भगत लोहिया, डॉ. नीरज कांडपाल, डॉ. दीपक जोशी, डॉ. वंदना चंद, चन्द्रा जोशी सहित कई शौधार्थी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल में कॅरियर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन

लोहाघाट। एल्पाइन कांवेंट स्कूल में करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इस...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते