Home उत्तराखंड सीएम धामी के विकास के सफल तीन साल पूरे होने पर 26 को लोहाघाट में लगेगा बहुदे्श्यीय शिविर और होंगे कार्यक्रम
उत्तराखंडसमाज

सीएम धामी के विकास के सफल तीन साल पूरे होने पर 26 को लोहाघाट में लगेगा बहुदे्श्यीय शिविर और होंगे कार्यक्रम

267

लोहाघाट। सीएम पुष्कर सिंह धामी के विकास के तीन साल पूरे होने पर 26 मार्च को लोहाघाट में होने वाले आयोजन को लेकर बैठक हुई। बैठक में आयोजन को सफल बनाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासन मौजूद रहे।
सोमवार को एनेक्सी भवन में भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर की अध्यक्षता पर बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने 26 मार्च को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले बहुदे्दश्यीय शिविर और कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की। कार्यक्रम में दिशा निर्देशन कर रहे जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के सेवा सुशासन और विकास के सफल तीन वर्ष पूरे होने पर हर विकास खंड में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक ज्योति राय, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, एसडीएम नितेश डांगर, बीडीओ अशोक अधिकारी, ललित खोलिया, सतीश पांडेय, महेन्द्र ढेक, मोहित पाठक, सुभाष बगौली, बलवंत गिरी, राजेन्द्र प्रसाद, सचिन जोशी, दीपक सुतेड़ी, विजय बोहरा, राकेश बोहरा, विनोद बगौली, राजेन्द्र गड़कोटी, मोहन पाटनी, मोहन फर्त्याल, सूरज कुमार, गौरव पांडेय, आनंद राय, नरेश फर्त्याल, देव बोहरा, महेश बोहरा, श्याम ढेक,निर्मल माहरा आदि मौजूद रहे।

 

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते