Home उत्तराखंड राशन विक्रेताओं ने मांग पूरी होने के बाद ही राशन तोलने वाली मशीन लगाने का निर्णय लिया
उत्तराखंडसमाज

राशन विक्रेताओं ने मांग पूरी होने के बाद ही राशन तोलने वाली मशीन लगाने का निर्णय लिया

283

 

लोहाघाट। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने बिलों का भुगतान करने के बाद भी राशन बांटने वाली मशीन लगाने का निर्णय लिया। उन्होंने लंबित मांगों के लिए प्रदर्शन किया।
मंगलवार को राजकीय खाद्यान्न भंडार लोहाघाट में सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष प्रकाश बोहरा की अध्यक्षता पर बैठक हुई। उन्होंने कहा कि जब तक कोरोनाकाल से लंबित बिलों का भुगतान नहीं किया जाता और शेष बिलों का प्रति माह उनके खाते में भुगतान नहीं होता है वह राशन की दुकानों में ई पोश डिजिटल मशीनों को नहीं लगने देंगे। उन्होंने कहा कि विभाग ने राशन की तोलने के लिए डीजिटल मशीन तो लगा दी, लेकिन गोदाम में अब तक धर्मकांटा नहीं लगाया गया। जिससे राशन के बोरों में कम राशन होने पर उपभोक्ता को डीजिटल मशीन से तोलने पर उनको अपनी जेब से अतिरिक्त भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि विभाग तकनीकि कार्य बढा रही तो उनका लाभांश भी बढाना चाहिए और महीने में कम से कम 30 हजार रुपया मानदेय देना चाहिए। राशन विक्रेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, वह राशन तोलने वाली डिजिटल ई पोश मशीन नहीं लगाएंगे। इसके लिए वह बुधवार को डीएम और डीएसओ से भी चम्पावत में मिलेंगे। इस मौके पर सुरेश जोशी,दीपक पुजारी, चन्द्रमोहन जोशी, रामू ढेक, सलीम जावेद, सतीश बगौली, प्रदीप लडवाल, शेर सिंह फर्त्याल, राजेन्द्र फर्त्याल, भुवन चन्द्र भट्ट, होशियार सिंह, हेमंत कुमार, कृष्ण कुमार, मोहन सिंह, हरीश जोशी, ईश्वरी दत्त, नाथ सिंह, जोगा सिंह, निर्मला बगौली, राजेन्द्र सिंह, मदन सिंह, रुप सिंह, नारायण चन्द्र पांडेय,केदार दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते