Home उत्तराखंड विधायक खुशाल अधिकारी के प्रयासों से कोयाटी गांव में सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान खुली/ अब गांव वालों को नहीं जाना पड़ेगा दो किलोमीटर दूर
उत्तराखंडसमाज

विधायक खुशाल अधिकारी के प्रयासों से कोयाटी गांव में सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान खुली/ अब गांव वालों को नहीं जाना पड़ेगा दो किलोमीटर दूर

335

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयासों से ग्राम कोयाटी में सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व कोयाटी के लोग दो किलोमीटर दूर जाकर राशन ढोते थे।
सोमवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रतिनिधि चांद सिंह बोहरा और लोहाघाट नगर  कांग्रेस अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल ने कोयाटी गांव में सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान का शुभारंभ किया। नगर अध्यक्ष कोटियाल ने बताया कि पूर्व में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोयाटी गांव में लोगों की समस्याएं सुनी। जिसमें उन्होंने सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान दो किलोमीटर दूर चौकड़ी में होने की बात कही। जिसमें ग्रामीणों ने विधायक अधिकारी को बताया कि पैदल राशन लाने में उन्होंने काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए विधायक ने पूर्ति विभाग से वार्ता कर कोयाटी गांव में ही राशन की दुकान खोलने के लिए कहा। जिस पर सोमवार को पूर्ति निरीक्षक चन्द्र कला चतुर्वेदी की देखरेख में सस्ता गल्ला राशन की दुकान का शुभारंभ किया गया। गांव में दुकान खुलने पर बलवंत सिंह, महेन्द्र सिंह, शिवराज सिंह, नारायण सिंह, कैलाश सिंह आदि के साथ महिलाओं ने विधायक अधिकारी का आभार जताया। इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक हिमांशु बिष्ट, ग्राम पंचायत अधिकारी मीना राणा आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

स्वामी दिव्याकृपानंद ने गुरुकुलम एकेडमी में विद्यार्थियों को सनातन धर्म और एकाग्रता का दिया संदेश

लोहाघाट। चम्पावत मार्ग में स्थित गुरुकुलम एकेडमी में आध्यात्मिक एवं शैक्षिक वातावरण...

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते