Home उत्तराखंड अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी रनजीत का बढता कारवां रंग लाने लगा है/ धबराए विपक्षी
उत्तराखंडचुनाव

अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी रनजीत का बढता कारवां रंग लाने लगा है/ धबराए विपक्षी

367

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कांग्रेस से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रनजीत अधिकारी का चुनाव प्रचार बढता जा रहा है। रनजीत के साथ कार्यकर्ता डोर-टू डोर जाकर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध कर रहे हैं। कांग्रेस के बढते प्रचार के कारण अब विपक्षी घबराने लगे हैं।
मंगलवार को कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रनजीत अधिकारी ने नगर के वोट हाउस, आदर्श कलौनी आदि मुहल्लों में जनसंपर्क कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। कांग्रेस प्रत्याशी रनजीत अधिकारी ने कहा कि नगर में स्वास्थ्य, जमीन, स्वच्छता, हर मुहल्ले में पानी की समस्या से निजात दिलाना उनका कर्तव्य है। रनजीत बोले उनको माता, बहिनों, बुजुर्गों के अलावा युवाओं का साथ भरपूर मिल रहा है। जिसमें उनका भी कर्तव्य है कि नगर के बेरोजगारों को रोजगार भी दिया जाए। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा की कोरी घोषणाओं से तंग आ गए हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की घोषणाएं भी कोरी रह गई हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने के कारण लोग लोहाघाट से पलायन करने करने के लिए मजबूर हो गए हैं। रनजीत ने कहा कि वह नगर की जनता के आर्शीवाद के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं को जरुर बेहतर बनाएंगे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते