Home उत्तराखंड भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने गोविंद वर्मा के जनसंपर्क के दौरान कहा कि साल भर में लोहाघाट में आएगा सरयू का पानी/ मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं
उत्तराखंडचुनाव

भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने गोविंद वर्मा के जनसंपर्क के दौरान कहा कि साल भर में लोहाघाट में आएगा सरयू का पानी/ मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं

470

भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने गोविंद वर्मा के जनसंपर्क के दौरान कहा कि साल भर में लोहाघाट में आएगा सरयू का पानी/ मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं
लोहाघाट। नगर लोहाघाट में भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने को कहा।
मंगलवार को भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर लोहाघाट की खड़ी बाजार, स्टेशन बाजार, मीना बाजार, पिथौरागढ मार्ग, गांधी चौक आदि स्थानों पर जनसंपर्क कर लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं ने लोगों से विकास के लिए भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। जनसंपर्क में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा से योग्य प्रत्याशी गोविंद वर्मा की जीत के बाद भाजपा की ट्रीपल इंजन वाली सरकार नगर लोहाघाट में सरयू से पेयजल लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जिसका कार्य प्रगति पर है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही नगर के लोगों को भरपूर पानी मिलेगा। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, सतीश पांडेय, गिरीश कुंवर, सुभाष बगौली, आनंद अधिकारी, सतीश खर्कवाल, एलएम कुंवर, दीपक जोशी, मोहन पाटनी,नन्नू वर्मा, चन्द्रशेखर बगौली, जीवन गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते