Home उत्तराखंड आंगनबाड़ी वर्कर्स ने लोहाघाट में जागरुकता रैली निकाली
उत्तराखंडशिक्षा

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने लोहाघाट में जागरुकता रैली निकाली

239

 

लोहाघाट। बाल वाटिका के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर्स ने लोहाघाट में जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान नगर लोहाघाट में कई आंगनबाड़ी केन्द्रों में नौनिहालों को गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया।
शनिवार को डीआरयू समन्वयक व डायट प्रवक्ता शिवराज सिंह तड़ागी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने नगर लोहाघाट में जागरुकता रैली निकाली। जिसमें उन्होंने लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढाओ के साथ लड़का-लड़की एक समान दोनों को दो विद्या दान आदि के नारों के माध्यम से जागरुक किया। उन्होंने नगर के गोरखानगर और मीना बाजार आंगनबाड़ी केन्द्र में जाकर नौनिहालों को उनके सर्वागीण विकास के लिए कहानी, गीत, खेल, नाटक आदि का प्रदर्शन टीएलएम की सहायता से किया। रैली में मास्टर ट्रेनर पुष्पा पाटनी, सीमा जोशी, बबीता जोशी, अनिता बोहरा, तुलसी भट्ट, अनिता रावत के साथ प्रवक्ता कृष्ण सिंह ऐरी, आशा जोशी, सभासद आशीष राय, खड़क सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते