Home शिक्षा एनयूजे संगठन ने पत्रकार विनोद चतुर्वेदी को सौंपा आर्थिक सहायता का चैक
शिक्षासमाज

एनयूजे संगठन ने पत्रकार विनोद चतुर्वेदी को सौंपा आर्थिक सहायता का चैक

880

लोहाघाट। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स  की चम्पावत इकाई पत्रकार हितों के लगातार कार्य कर रही है। अब इकाई की ओर से जरुरत मंद पत्रकारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। इसी क्रम में पत्रकार विनोद चतुर्वेदी को आर्थिक सहायता के रुप में 10 हजार का चैक प्रदान किया गया।
मंगलवार को यूनियन के जिलाध्यक्ष जगदीश चन्द्र राय के नेतृत्व में दैनिक जागरण में कार्यरत पत्रकार विनोद चतुर्वेदी को उनकी बेटी के उपचार में आए खर्चे के एवज में संगठन की ओर से 10 हजार रुपये की राशि का चैक प्रदान किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन के माध्यम से वह समय-समय पर पत्रकार के साथ समाज के जरुरत मंदों को आर्थिक और नैतिक सहायता उपलब्ध करता है। इस दौरान पत्रकार चतुर्वेदी ने संगठन का आभार जताते हुए अन्य सदस्यों से भी संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री गिरीश बिष्ट, नवल जोशी, गौरी शंकर पंत, प्रकाश भट्ट, सुरेश गड़कोटी, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही संगठन के मुख्य संरक्षक बाबा आदित्य दास उर्फ ललित प्रसाद पांडेय, सुरेन्द्र राज लडवाल, जगदीश जोशी, नरेन्द्र बिष्ट, मनोज राय, नकुल पंत, भगवान राम, आशीष पांडेय, सूरज बोहरा, दिनेश भट्ट, नवनीत गहतोड़ी, सुरेश जोशी, कमलेश भट्ट, राहुल महर ने बताया कि संगठन पत्रकार हितों के लिए लगातार कार्य कर रहा है। भविष्य में भी संगठन के साथियों का आवश्यकता पढने पर पूरा सहयोग किया जाएगा।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

विवेकानंद विद्या मंदिर, शिशु मंदिर और बालिका विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

लोहाघाट। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शिशु मंदिर बालिका विद्या मंदिर लोहाघाट...

यूपीएससी में 69 वीं रैंक वाले अनुज को विधायक खुशाल अधिकारी ने सम्मानित किया

विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडीया में 69...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते