Home पर्यावरण एनयूजे पत्रकार संगठन ने पौध रोपण कर हरियाली का संदेश दिया
पर्यावरण

एनयूजे पत्रकार संगठन ने पौध रोपण कर हरियाली का संदेश दिया

820

लोहाघाट। नगर लोहाघाट नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने हरेला पर्व पर पौध रोपण कर हरियाली का संदेश दिया। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने लोगों से रोपे गए पौधों की देखभाल करने का संदेश दिया।
मंगलवार को यूनियन के जिलाध्यक्ष जगदीश चन्द्र राय के नेतृत्व में मीडिया कर्मियों ने उद्यान विभाग के एडीओ आशीष रंजन खर्कवाल के साथ पौध रोपण किया। मीडिया कर्मियों ने नींबू प्रजाति के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि लोगों को पौधे लगाकर उनकी देखभाल समय-समय पर करनी चाहिए। जिलाध्यक्ष राय ने बताया कि उन्होंने इससे पूर्व रोपित किए गए पौधों की प्रगति भी देखी। इस दौरान उद्यान विभाग के एडीओ ने बताया कि हरेला पर्व पर कुल 212 काश्तकारों को नींबू प्रजाति के एक हजार पौधों का वितरण किया। इस मौके पर यूनियन के गौरी शंकर पंत, नवल जोशी, गिरीश बिष्ट, गर्वनमेंट पेंशनर्स वैलफेयर आर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी, पप्पू बगौली, महेश जोशी,अंजू अधिकारी आदि रहे।
————————————————————————————
स्कूली बच्चों ने भी लगाए पौधे
लोहाघाट। हरेला पर्व पर कई लोगों ने पौध रोपण किया। डीएम नवनीत पांडेय ने पाटन-पाटनी के झूमाधुरी महोत्सव स्थल पर विभागीय अधिकारी और ग्रामीणों के साथ पौध रोपण किया। सीएकेडमी लोहाघाट में प्रबंधक कविराज मौनी के नेतृत्व में पौध रोपण किया। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शांभवी मुरारी ने लोगों को औषधी युक्त पौधों का वितरण किया और पौधे लगाए। होली विजडम स्कूल मानेश्वर के प्रबंधक संजय पंत और प्रधानाचार्य एलएम राय के नेतृत्व में पौधे लगाए। बाराकोट में एलिट चिल्ड्रन एकेडमी के प्रबंधक राजू गड़कोटी और प्रधानाचार्य चन्द्रभान के नेतृत्व में पौधे लगाए। इधर पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता और उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन जिलाध्यक्ष नगेन्द्र जोशी के साथ प्रकाश सिंह तड़ागी, नरेश जोशी, संजय कुमार आदि ने पौधे लगाए। पीजी कॉलेज लोहाघाट में प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता के नेतृत्व में पौधे लगाए। कराटे कोच दीपक अधिकारी के नेतृव में पौध लगाए।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट में 55 करोड़ की लागत से बनेगा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने को लेकर विभिन्न विभागीय...

लोहाघाट में दिन-दहाड़े सीवर बहाने पर ईओ ने पांच हजार का चालान किया

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दिन दहाड़े सीवर बहाने पर नगर पालिका ने...

रीता गहतोड़ी की पहल रंग लाने लगी, हिमवीरों और वन विभाग के साथ कई लोग लोहावती स्वच्छ अभियान में जुटे

लोहाघाट। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी की लोहावती नदी स्वच्छ अभियान...

विश्व जल दिवस पर जलसंस्थान, जलनिगम और लधु सिंचाई के अभियंताओं को सम्मानित किया

लोहाघाट। विश्व जलदिवस पर लोगों ने जलसंस्थान, जलनिगम और लधु सिंचाई के...

शांभवी ने वनाग्नि रोकने के लिए लोगों को जागरुक किया

लोहाघाट। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शांभवी मुरारी ने वनाग्नि को रोकने के...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते