Home उत्तराखंड लोहाघाट में 55 करोड़ की लागत से बनेगा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट
उत्तराखंडपर्यावरणसमाज

लोहाघाट में 55 करोड़ की लागत से बनेगा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट

476

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम के अलावा नगर पालिका, वन विभाग, सिंचाई विभाग, वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बताया कि नगर के लिए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की 55 करोड़ की डीपीआर बनकर तैयार हो गई है। जिसके तहत नगर में हिल्टर मार्केट से बाड़ीगाड़ तक करीब 13 प्वाइंट गंदे नाले के बनाए जाएंगे। जिसमें नगर के गंदे नालों को टेप कर देवराड़ी बैंड के आगे ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा। जिसमें मुख्य टेंक एसटीपी प्लांट के तहत एक 2.5 एमएलडी क्षमता का टैंक बनेगा। उससे पहले शिवालय श्मशान घाट के आसपास पंपिंग स्टेशन बनेगा। उन्होंने बताया कि नमामि गंगे के तहत बन रही ट्रीटमेंट प्लांट की डीपीआर जल्द ही शासन को भेजी जाएगी। पालिका अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि लगातार जनता की मांग पर इसे उन्होंने पूर्व में सीएम के सम्मुख रखा। जिसमें उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी और डीएम मनीष कुमार का आभार जताया। बैठक में एसडीएम नीतू डांगर, ईओ सौरभ नेगी, तहसीलदार जगदीश नेगी, सिंचाई विभाग के ईई तपन कुमार, पेयजल निगम के ईई बीके पाल, अभियंता एनएम गड़कोटी, ललित भट्ट, भास्कर नैनवाल, प्रबुद्ध शर्मा, आरडी भट्ट आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते