रिपोर्टर: निमिष राय
लोहाघाट। कैलिफोर्निया से पहली बार भारत आकर अद्वैत आश्रम मायावती पंहुचे हॉलीवुड अभिनेता एलिस ने लोहाघाट की सुंदरता की दिल खोलकर प्रशंसा की। एलिस ने कहा “Lohaghat is a calm and serene place and has a mesmerising view.”
शुक्रवार दोपहर में राम कृष्ण मठ मिशन से जुड़े पुनेठा टूर एंड ट्रेबल्स के स्वामी उमेश पुनेठा अपने साथ एलिस को लेकर आये। जिसमें पुनेठा ने बताया कि एलिस फाउलर एक हॉलीवुड अभिनेता, स्टोरी राइटर और फ़िल्म मेकर हैं। फिर नेहा इलेक्ट्रॉनिक हाउस में मुलाकात हुई। जिसमें एलिस के साथ बैठकर चाय पी। एलिस ने बताया कि वह पहली बार भारत में आये है। उन्होंने बताया कि राम कृष्ण कुटीर अल्मोड़ा के बाद सीधा अद्वैत आश्रम मायावती लोहाघाट आये हैं। उन्होंने बताया कि आश्रम के स्वामी धुर्वेशानंद मलय महाराज के माध्यम से वह मठ से जुड़े हैं। एलिस ने लोहाघाट की सुंदरता को देखते इसे स्वर्ग कहा। कहा कि अद्वैत आश्रम मायावती मेडिटेशन करने के सबसे मुफीद जगह है। उन्होंने यहां के लोगों के व्यवहार और आवभगत को देखते हुए खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह आगे भी लोहाघाट आते रहेंगे।























Leave a comment