Home उत्तराखंड चम्पावत जिले का एकहथिया नौला बेजोड़ कला का नमूना है
उत्तराखंडपर्यटन

चम्पावत जिले का एकहथिया नौला बेजोड़ कला का नमूना है

495

::राम सिंह मेहता की लेखनी से
लोहाघाट। उत्तराखंड राज्य के चम्पावत जिले में जिला मुख्यालय के बस स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है एक हथिया नौला बेजोड़ कला के नमूने के साथ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रुप में भी उभर गया है।
पत्थर को तराश कर बनाया गए एक हथिया नौले की कलाकृति पौराणिक कथा के कारण प्रसिद्ध है। ऐसी मान्यता है कि इन सारी आकृतियों को एक हाथ वाले शिल्पकार ने एक रात में तराशकर बनाया था। यह पत्थर पर किया जाने वाला शानदार कार्य था जो कि चंद राजाओं के शासन काल में बनाया गया था। यह विशिष्ट नक्काशीदार पत्थर के ढांचे से निर्मित एक हाथ के कलात्मक कलाकार जगन्नाथ मिस्त्री ने अपनी बेटी कस्तुरी की मदद से बनाया था। एक हाथ से निर्मित होने के कारण इसका नाम एक हथियानौला पड़ा। लोक मान्यता है कि चंद राजाओं का राजमहल व कुमाऊं की स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध बालेश्वर मंदिर का निर्माण करने वाले मिस्त्री जगन्नाथ का एक हाथ चंद शासकों ने कटवा दिया था। ताकि बालेश्वर मंदिर जैसा निर्माण दुबारा न हो सके लेकिन जगन्नाथ मिस्त्री ने अपनी कला को जिन्दा रखने के लिए अपनी पुत्री की सहायता से ढकना गांव से दो किलोमीटर की दूरी पर पानी के श्रोत को नौले का अति आकर्षक रूप दे दिया। नौले पर लगे पत्थरों में लोकजीवन के विभिन्न दृष्यों, नर्तक, वादक, गायक कामकाजी महिलाओं आदि का सजीव चित्रण प्रभावशाली तरीके से किया गया है। यह कला की दृष्टि से बेजोड़ कलाकृतियों में से एक है। एक हथिया नौला वर्तमान समय में भी स्थापत्य कला प्रेमियों लिए आकर्षण का केंद्र बना है। सरकार को चाहिए कि इस प्रकार की ऐतिहासिक धरोधरों का संरक्षण कर इसे पर्यटन के क्षेत्र में उभारें।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते