Home उत्तराखंड केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के हेम पुनेठा फिर बने अध्यक्ष
उत्तराखंडस्वास्थ्य

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के हेम पुनेठा फिर बने अध्यक्ष

342

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान हेम पुनेठा को फिर से एसोसिएशन का नगर अध्यक्ष मनोनित किया गया।
नगर के एक नीजि होटल में आयोजित बैठक में एसोसिएशन ने कई समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान एसोसिएशन के जिला महामंत्री चन्द्रशेखर उप्रेती के संचालन पर कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें एकमत से एसोसिएशन के सदस्यों ने सर्व सम्मति से निवर्तमान कार्यकारिणी को विधिवत आगे बढाने का निर्णय लिया। जिसमें हेम चन्द्र पुनेठा अध्यक्ष, नरेश कनौजिया सचिव, उपाध्यक्ष नवल आर्या और कोषाध्यक्ष दीप राय और उपसचिव सुंदर गिरी को मनोनित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष पुनेठा ने कहा कि वह अपने कर्तव्य और पद की गरिमा को बनाए रखते हुए एसोसिएशन के हितों में कार्य करेंगे। इस मौके रवि फर्त्याल, तिलक राज बोहरा, दीपक बोहरा, दीपक बगौली, विकास विश्वास, संदीप सगटा आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते