Home उत्तराखंड लोहाघाट में पल्स अनीमिया महा अभियान का शुभारंभ/ गर्भवती महिलाओं के खून की जांच कर निशुल्क दवाएं दी
उत्तराखंडस्वास्थ्य

लोहाघाट में पल्स अनीमिया महा अभियान का शुभारंभ/ गर्भवती महिलाओं के खून की जांच कर निशुल्क दवाएं दी

248

लोहाघाट। उपजिला अस्पताल में सात दिवसीय पल्स अनीमिया महा अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के खून की जांच कर निशुल्क दवा और सलाह दी गई।
सोमवार को उपजिला अस्पताल लोहाघाट में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी ने अभियान का शुभारंभ किया। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि पल्स अनीमिया अभियान 10 फरवरी तक चलाया जाएगा। जिसमें गर्भवती महिलाओं के खून की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि एनीमिया का पता चलने पर महिला को उच्च जोखिम गर्भवती महिला मानकर आयरन, शुक्रोज की ड्रिप निशुल्क चढाई जाएगी। गर्भवती महिला को सीएचओ, एएनएम और आशा वर्कर्स की ओर से हर माह अस्पताल लाकर होमोग्लोबिन की जांच की जाएगी। इस दौरान विकास खंड लोहाघाट के 12 आरोग्य मंदिर और दो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें आयरन युक्त भोजन खाने की सलाह और आयरन की गोलियां दी गई। इस मौके पर ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक राकेश पंत, डॉ.मानसी, उमेश जोशी, आशा समन्वयक निर्मला पुनेठा, एएनएम डौली वर्मा, पुष्पा टम्टा, नेहा, शिवानी आदि मौजूद रहीं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते