Home उत्तराखंड शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने जलसंस्थान को किया टाइट,कहा नगर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए
उत्तराखंडसमाज

शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने जलसंस्थान को किया टाइट,कहा नगर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए

576

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में पेयजल की किल्लत को देखते हुए नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष ने जलसंस्थान से जल्द समस्या का समाधान करने के लिए कहा।
गुरुवार को नगर पालिका के नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही नगर में पेयजल समस्या को दूरुस्त करने के लिए जलसंस्थान के ईई बेलाल युनूस से वार्ता की। वर्मा के अनुसार उन्होंने कहा कि नगर लोहाघाट में चार योजनाएं चल रही हैं। जिनमें बनस्वाड़ योजना, फोर्ती गधेरा और शिवालय के पास नलकूप और चौड़ी पंप पेयजल योजना में भरपूर पानी है। लेकिन जलसंस्थान लोगों को चौथे-पांचवें दिन भी भरपूर पानी नहीं दे पा रहा है। वर्मा ने कहा कि जलसंस्थान की वितरण प्रणाली सही न होने और नगर में कई जगह लीकेज होने के कारण हजारों लीटर पानी की बरबादी हो रही है। पालिका अध्यक्ष वर्मा ने बताया कि उन्होंने जलसंस्थान जल्द व्यवस्था को सुधारने के लिए कहा है। वहीं जलसंस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि नगर में सभी जगह लीकेज को चैक करके ठीक किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चार योजनाओं में जल स्तर की कमी होने के कारण परेशानियां हो रही हैं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते