लोहाघाट। डायट लोहाघाट में आंगनबाड़ी वर्कर्स का बाल वाटिका के तहत पांच दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का समापन हो गया है। प्रशिक्षण में 6 एमटी सहित 30 आंगनबाड़ी वर्कर्स ने प्रतिभाग किया।
डायट सभागार में डायट प्राचार्य दिनेश खेतवाल ने को लोकेटेड आंगनबाड़ी वर्कर्स के प्रशिक्षण का समापन किया। मुख्य सदर्भदाता पुष्पा पाटनी, सोनम बसेड़ा, मीना बोहरा, सीमा जोशी, दीपा पांडेय, अनिता माहरा, गोविंदी मेहता ने बताया कि डायट में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया है। समापन सत्र में डायट के विषय विशेषज्ञों ने प्रारंभिंक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा, खेल आधारित अधिगम, जादुई पिटारा, पाठ्यचर्या के उद्देश्य, दक्षताएं और सीखने के प्रतिफल,समावेशी शिक्षा,स्क्रीनिंग, लिंग समानता, बाल वाटिका में समुदाय की सहभागिता, भूमिका, सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्स, बुनियादी घटक, ध्वनि जागरुकता, शब्द भंडार, वर्ण डिकोडिंग, धारा प्रवाह, पठन, एवं समझ पेटर्न आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारियां दी। समापन पर प्रवक्ता डॉ. लक्ष्मी शंकर यादव, केआरपी समन्वयक शिवराज सिंह तड़ागी, समग्र शिक्षा जिला परियोजना चम्पावत ऊषा बिष्ट, जिला परियोजना अधिकारी मान सिंह, डॉ. अवनीश शर्मा, मनोज भाकुनी, कृष्ण सिंह ऐरी, अनिल मिश्र, राम बालक मिश्र,प्रियंका रस्तोगी, गरिमा जोशी,दीक्षा कृष्णा उप्रेती आदि मौजूद रहीं।






















Leave a comment