Home उत्तराखंड जल, जंगल और जमीन की लड़ाई पर कांग्रेस चुनाव मैदान पर उतरी है, जिसमें लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है: भुवन चौबे
उत्तराखंडचुनाव

जल, जंगल और जमीन की लड़ाई पर कांग्रेस चुनाव मैदान पर उतरी है, जिसमें लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है: भुवन चौबे

320

लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रनजीत अधिकारी के प्रचार में यूथ कांग्रेस ने जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने जल, जंगल और जमीन के मुद्दे पर लोगों से मतदान करने के लिए कहा।
बुधवार को यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एडवोकेट भुवन चौबे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के कई वार्डों में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि नगर में जल, जंगल और जमीन के तहत न तो नगर में पर्याप्त पानी है, जिस कारण लोग नौले- धारों से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। जमीन का मुद्दा भी वर्षों से लंबित पड़ा है। जिससे लोगों को मालिकाना हक तक नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा  नगर की खूबसूरती बढाने वाले देवदार के जंगलों का लगातार सफाया हो रहा है। लेकिन अब तक एक भी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के सामने रख रही है। उन्होंने कहा की नगर लोहाघाट को बचाना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जिसमे लोग उन्हें पूरा समर्थन दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रनजीत अधिकारी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का अनुरोध किया। जनसंपर्क में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमर कुटियाल, शैलेन्द्र राय, शंकर बोहरा, लोकेश पांडेय, चांद बोहरा, गिरधर अधिकारी, शेखर खोलिया, बलवंत सार्की, प्रदीप देव, विमला माहरा, पुष्पा बोहरा, सुनीता सामंत, ममता रावत, आशा अधिकारी आदि मौजूद रहीं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते