Home उत्तराखंड मतगणना के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू की, सात टेबल लगाई
उत्तराखंडचुनाव

मतगणना के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू की, सात टेबल लगाई

184

 

लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस के लिए प्रशासन की ओर से मतगणना कक्ष और स्ट्रांग रुम को तैयार किया जा रहा है।
बुधवार को एसडीएम व आरओ नितेश डांगर ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर वन पंचायत सभागर को मतगणना कक्ष बनाया गया है। जिसमें मतों की गिनती के लिए नगर लोहाघाट के सात वार्डों के लिए सात टेबल लगाई गई हैं। सुरक्षा के लिहाज से मतगणना वाली टेबलों के चारों और लोहे जालियां और मतगणना कक्ष में सीसीटीवी लगाए गए हैं। इसी के साथ जुड़े कक्ष में स्ट्रांग रुम भी बनाया गया है। जिसमें 23 जनवरी को होने वाले मतदान के बाद मतों की पेटियां रखी जाएंगी। मत पेटियां रखने के लिए सात जगह बनाई गई हैं। एसडीएम ने बताया कि 23 जनवरी को मतदान होने के बाद 25 जनवरी को मतगणना होगी। इसी दिन परिणाम भी घोषित होंगे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते