Home उत्तराखंड अल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल के चिराग व राजा और सरस्वती शिशु मंदिर बाराकोट की सृष्टि व लक्षिका तो राप्रावि. पुंडिल के मयंक का जवाहर नवोदय में चयन
उत्तराखंडशिक्षा

अल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल के चिराग व राजा और सरस्वती शिशु मंदिर बाराकोट की सृष्टि व लक्षिका तो राप्रावि. पुंडिल के मयंक का जवाहर नवोदय में चयन

246

लोहाघाट। अल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल सहित कई स्कूल के छात्र-छात्राओं का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होने पर स्कूल परिवार ने खुशी जताई।
अल्पाइन स्कूल लोहाघाट के चैयरमैन अशोक अधिकारी, प्रबंधक डीडी जोशी और प्रधानाचार्य पूजा जोशी ने बताया कि स्कूल के छात्र चिराग जोशी और राजा अधिकारी का कक्षा 6 में जवाहर नवोदय स्कूल में चयन हुआ है। जिसमें विद्यालय परिवार ने दोनो छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। इधर सरस्वती शिशु मंदिर बाराकोट में सृष्टि कोहली और लक्षिता वर्मा का जवाहर नवोदय में चयन होने से विद्यालय के प्र बंधक नंदा बल्लभ बगौली, प्रधानाचार्य निर्मल सिंह चौधरी, संजय वर्मा, राजेन्द्र पाटनी, प्रकाश जोशी, बेनी प्रसाद, कमला जोशी, रीतिका, हेमा और खीमा जोशी ने खुशी जताई। वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुंडील के छात्र मयंक सिंह का जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा में चयन होने पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई। विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रेनू देवी ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले छात्र के चयन में शिक्षक कैलाश गड़कोटी और शिक्षक विजेन्दर कुमार का योगदान रहा है। जिन्होंने विद्यालय में अतिरिक्त समय देकर छात्र को पढाई करवाई। छात्र की खुशी पर बीईओ धनश्याम भट्ट, एसएमसी सदस्य प्रेम सिंह, कुंदन सिंह, परी कुंवर आदि ने छात्र को शुभकामनाएं दी हैं। डेल माउंट स्कॉलर्स स्कूल, कर्णकरायत की छात्रा वर्तिका फर्त्याल का कक्षा 6 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयन। वहीं डेल माउंट स्कॉलर्स स्कूल  छात्रा वर्तिका फर्त्याल का जवाहर नवोदय में चयन होने पर विद्यालय के प्रबंधक पंकज मुरारी ने बालिका के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके अभिभावकों व विद्यालय के समस्त शिक्षकों का धन्यवाद किया।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते