Home उत्तराखंड सीएम धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर लोहाघाट में कई पात्रों को दिया लाभ
उत्तराखंडराजनीतिसमाज

सीएम धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर लोहाघाट में कई पात्रों को दिया लाभ

330

 

लोहाघाट। उत्तराखंड सरकार के सफलतम तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लोहाघाट में जनसेवा थीम पर बहुदे्श्यीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कई पात्रों को सरकारी योजनाओं से लाभांवित किया।
बुधवार को लोहाघाट के रामलीला मैदान में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा रहे। इस दौरान मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि सेवा, सुशासन और विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास हुआ है, जो इन तीन वर्षों को ऐतिहासिक बनाता है। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि सरकार निरंतर राज्य को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत है। कार्यक्रम के दौरान 15 से अधिक विभागों ने स्टालों के माध्यम से जनता को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों को इनका सीधा लाभ प्रदान किया गया। समान नागरिक संहिता स्टाल के माध्यम से विवाह पंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुए। चिकित्सा विभाग ने मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र, कान की मशीनें, व्हीलचेयर एवं छड़ियां वितरित कीं। खंड विकास विभाग लोहाघाट ने अटल आवास योजना के तहत लाभार्थियों को 60-60 हजार रुपये के चेक प्रदान किए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने अनुसूचित जाति की कन्याओं के विवाह हेतु 50-50 हजार रुपये के चेक वितरित किए। पशुपालन विभाग ने लाभार्थियों को 63,000 रुपये के चेक और प्रमाण पत्र प्रदान किए, जबकि कृषि विभाग ने किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए। रेशम विभाग ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और भेषज विकास एवं श्रम विभाग लोगों को योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाएं और पंपलेट वितरित किए। संचालन मोहित पाठक और दीपक जोशी ने किया।
——————           —————-
ये  जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे
लोहाघाट। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक ज्योति राय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर,व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ब्लाक प्रमुख नेहा ढेक, विनिता फर्त्याल, रेखा देवी, सुमन लता, सुभाष बगौली, योगेश मेहता, महेन्द्र ढेक, प्रकाश राय, बहादुर फर्त्याल, सतीश पांडेय, ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी, सचिन जोशी, दीपक सुतेड़ी, राजू गड़कोटी, महेश बोहरा, निर्मल माहरा, राकेश बोहरा, जगदीश बोहरा,दिनेश सुतेड़ी, सतीश खर्कवाल, चंद्र शेखर बगौली,देवेन्द्र पाटनी, राजेश बिष्ट, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शांभवी मुरारी, अजय बिष्ट, कैलाश पांडेय, प्रभारी डीएम जयवर्धन शर्मा, एसडीएम नितेश डांगर, सीडीओ संजय कुमार सिंह, बीडीओ अशोक अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते