लोहाघाट। घर से स्कूल जाते वक्त नाबालिग को नशीला पदार्थ सुंधाकर छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पोस्को अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।
बुधवार को बताया गया कि एक स्कूल की नाबालिग छात्रा सुबह घर से स्कूल की ओर निकली। इसी बीच रास्ते में कुछ अज्ञात ने उसे नशीला पदार्थ सूंघा दिया। नाबालिग को सुनसान जगह पर लेकर छेड़छाड़ की। छात्रा के स्कूल न आने पर स्कूल प्रबंधन ने जब इसकी पुष्टि परिजनों से की तो कुछ देर बाद नाबालिग बदहास हालत में घर आई। परिजनों की पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ। लेकिन नाबालिग की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। एसओ अशोक कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के बाद अज्ञात के खिलाफ पोस्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफास कर दिया जाएगा। इधर एसपी अजय गणपति ने बताया कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। इसके बाद ही असल मामले का खुलासा होगा। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि पीड़िता ने नशीला पदार्थ सुंघाने की बात कही है, खून की जांच के बाद ही इसका पता चल पाएगा।
—————–/————-
10 बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो होगा आंदोलन
लोहाघाट। लोहाघाट क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ हुई घटना के बाद लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया। लोगों ने लोहाघाट थाने का घेराव कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। लोगों ने गुरुवार दस बजे तक पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया और निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने पुलिस थाने में एसओ अशोक कुमार का घेराव कर दिया। पुलिस थाने का घेराव की सूचना पर एसपी अजय गणपति और सीओ वंदन वर्मा भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने एसपी से भी लोहाघाट में पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार और गश्त करने की मांग उठाते हुए गुरुवार 10 बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी ने भी एसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग उठाई। इस मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दानू सुतेड़ी, महामंत्री विवेक ओली, अमित साह, एडवोकेट नवीन मुरारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, सतीश खर्कवाल, संजय बिष्ट, कीर्ति बगौली, दीपक सुतेड़ी सहित कई लोग मौजूद रहे।






















Leave a comment