Home उत्तराखंड तीन सड़कों पर डामरीकरण की स्वीकृति मिली, आठ अन्य सड़कों पर भी जल्द डामरीकरण होगा : खुशाल
उत्तराखंडसमाज

तीन सड़कों पर डामरीकरण की स्वीकृति मिली, आठ अन्य सड़कों पर भी जल्द डामरीकरण होगा : खुशाल

442

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयासों से विधानसभा में तीन सड़कों पर डामरीकरण की स्वीकृति मिली। विधायक के अनुसार आठ अन्य सड़कों में भी जल्द डामरीकरण होगा।
सोमवार को दोपहर दो बजे विधायक अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में किमतोली-जाख-निडिल मोटर मार्ग में 3.37 किलोमीटर, बाराकोट लिंक से कैलाड़ी खोलासुनार में 1.07 किलोमीटर और बाराकोट लिंक मार्ग 1.17 किलोमीटर की स्वीकृति मिल गई है। इन तीन सड़कों पर जल्द डामरीकरण होगा। बाराकोट से बैड़ाबैडवाल 10 किलोमीटर, बर्दाखान से बिसराड़ी तीन किलोमीटर,अश्वाखाल से झलानदेव चार किलोमीटर, रीठाखाल से मनटांडे 6 किलोमीटर, लोहाघाट-चौमेल रोड चार किलोमीटर, चामी, लीदू, खेती काकड़ी 1.5 किलोमीटर, चौमेल-सुतेड़ा-वल्सों 2.50 किलोमीटर और खालगढा-कोटबसान तीन किलोमीटर मार्ग में जल्द डामरीकरण की स्वीकृति मिल जाएगी। विधायक ने कहा कि मार्च माह में डामरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। विधायक की उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताकर उनका आभार व्यक्त किया।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते