Home उत्तराखंड पंचेश्वर धाम में दाह संस्कार के बाद अधजली लकड़ियों का लगा अंबार, लोगों ने माह में दो बार सफाई की मांग उठाई
उत्तराखंडसमाज

पंचेश्वर धाम में दाह संस्कार के बाद अधजली लकड़ियों का लगा अंबार, लोगों ने माह में दो बार सफाई की मांग उठाई

228

 

लोहाघाट। जिले के प्रमुख मोक्ष धाम पंचेश्वर में लंबे समय से दाह संस्कारों में अधजली लकड़ियां रहने के कारण संगम में गंदगी का अंबार लगा।
लोगों ने जिला प्रशासन से पंचेश्वर श्मशान घाट में साफ-सफाई की मांग उठाई।
सोमवार को राज्य आंदोलनकारी ओंकार सिंह धौनी के नेतृत्व में लोगों भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक को ज्ञापन देकर कहा कि पंचेश्वर में जिले का प्रमुख मोक्ष धाम है। जिसमें दूर-दूर से लोग दाह संस्कार के लिए आते हैं। लेकिन जनजागरुकता न होने के कारण लोग दाह संस्कार के वक्त शव को अधूरा जला छोड़कर भी आ जाते हैं। लोगों ने बताया कि इस बारे में चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए थे, लेकिन उसका असर बहुत कम हुआ। लोगों ने कहा कि लोहाघाट ऋषेश्वर श्मशान घाट और रामेश्वर घाट में इस प्रकार की आधी जली लकड़िया आती हैं, लेकिन वहां पर कभी प्रशासन, आईटीबीपी, छात्र-छात्राएं और समाजसेवी संस्था स्वच्छता अभियान चलाती रहती हैं। लोगों ने शासन-प्रशासन से पंचेश्वर श्मशान घाट में भी माह में दो बार साफ-सफाई करने की मांग उठाई है। इस मौके पर होशियार सिंह, श्याम पंत, नाथसिंह, गणेश सिंह,शंकर सिंह, तेज सिंह, खिमानंद सुतेडी़, महेश सूतेडी़, महेश पंत, श्याम गुरुंग आदि रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

स्वामी दिव्याकृपानंद ने गुरुकुलम एकेडमी में विद्यार्थियों को सनातन धर्म और एकाग्रता का दिया संदेश

लोहाघाट। चम्पावत मार्ग में स्थित गुरुकुलम एकेडमी में आध्यात्मिक एवं शैक्षिक वातावरण...

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते