
लोहाघाट। यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया में 69 वीं रेंक लाने वाले अनुज पंत को लोहाघाट में सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने अनुज से अनुभव सुने और कई टिप्स लिए।
बुधवार को नगर पालिका सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता पर समारोह कार्यक्रम हुआ। जिसमें हाल निवासी गाजियाबाद और मूल रुप से बाराकोट के छुलापें गांव निवासी अनुज पंत और उनके पिता दिनेश चन्द्र पंत और माता मीना पंत को नगर पालिका अध्यक्ष ने सम्मानित किया। समारोह में अनुज ने बताया कि उन्होंने नियम के हिसाब रोजाना पढाई की। जिसमें उनसे उत्तराखंड से संबंधित कई सवाल भी पूछे गए। उन्होंने युवाओं से मेहनत और लगन के दम पर हम मुकाम को हासिल करने का मंत्र दिया। इस दौरान युवाओं ने अपनी कई शंकाओं का समाधान किया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, सचिन जोशी, संजय देव, मुकेश जोशी, नवीन जोशी,राजू गड़कोटी, जीवन कलौनी, श्याम चौबे, बीडी ओली, आशीष राय, राजू पंत,मनोज राय, योगेश जोशी, सुरेश फर्त्याल, विनय वर्मा,दीपक नाथ गोस्वामी,शेर सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment