Home उत्तराखंड सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष
उत्तराखंडराजनीति

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

68

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने। इस दौरान विधायक खुशाल अधिकारी समेत कई कार्यकर्ताओं ने सक्षम का फूल मालाओं से स्वागत किया।
बुधवार को बाराकोट निवासी व 24 साल के युवा सक्षम अधिकारी के यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बाराकोट के गल्लागांव में आयोजित कार्यक्रम में विधायक खुशाल अधिकारी ने सक्षम का फूल मालाओं से स्वागत किया। कहा कि सक्षम ने महज 24 साल की उम्र में कांग्रेस के यूथ की कमान संभाली है। जिससे आने वाले समय में संगठन को मजबूती मिल सकेगी। इधर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर सक्षम अधिकारी ने कहा कि बीते दिसंबर माह में यूथ कांग्रेस के पूरे प्रदेश में चुनाव हुए थे। जिसका परिणाम बुधवार को आ गया है। जिसमें उनको कुल 1271 वोट मिले हैं, वह 371 वोट से विजयी हुए हैं। यूथ कांग्रेस बनने पर कांग्रेस के बाराकोट ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी, भगीरथ भट्ट,शंकर बोहरा, संजय जोशी, भुवन चौबे, शैलेन्द्र राय,डॉ. अमर सिंह कोटियाल, प्रकाश माहरा, अशोक माहरा, देवेन्द्र बोहरा, मंटू ओली,रोहित अधिकारी, कविराज मौनी, पवन सिंह माहरा, अजय बिष्ट, आयुष गोस्वामी, अजय गोरखा, चंचल राम, लोकेश पांडेय, बल्लू माहरा, दीपक बेलवाल, विमला सजवाण, पूरन कठायत,पिंकी चौधरी,दिवाकर चंद आदि ने खुशी जताई।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते