लोहाघाट। छमनियां में निर्माणाधीन केन्द्रीय विद्यालय में रुकावट पैदा कर रहे बिजली के पौल का मुद्दा लंबे समय बाद सुलझ गया है। अब सांसद निधि से बिजली के सात पोलों को हटाया जाएगा।
बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि छमनियां के पास केन्द्रीय विद्यालय का भवन पूर्व में बनकर तैयार हो गया था। लेकिन भवन के पास सात बिजली के पोल न हटने के कारण विद्यालय को शिफ्ट नहीं किया जा सका। अध्यक्ष वर्मा ने बताया कि इसके लिए उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय की प्राचार्य स्वाति से मुलाकात कर समस्या को समझा। जिसके बाद उन्होंने केन्द्रीय राज्य मंत्री सांसद अजय टम्टा के सामने समस्या को रखा। जिस पर सांसद ने बिजली के पोल को हटाने के लिए सांसद निधि से करीब 6 लाख रुपये स्वीकृति कर दिए है। अध्यक्ष वर्मा ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय के पास बिजली के पोलों को हटाया जाएगा और जल्द ही पुराने भवन से नए भवन में विद्यालय संचालित होगा। जिसमें कक्षाओं का भी विस्तार हो सकेगा। अध्यक्ष वर्मा ने इसके लिए डीएम मनीष कुमार और सांसद टम्टा का आभार जताया।






















Leave a comment