Home उत्तराखंड एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर सदनीय वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने तर्कों और विचारों से जीता सबका दिल
उत्तराखंडशिक्षा

एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर सदनीय वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने तर्कों और विचारों से जीता सबका दिल

7

लोहाघाट। एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर-सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शिवाजी हाउस ने प्रथम स्थान पाया।
स्कूल के प्रबंधक डीडी जोशी और प्रधानाचार्य पूजा जोशी के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में शिवाजी, टैगोर, अशोक और रमन सदन के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल तथा प्रभावशाली वक्तृत्व कला का विकास करना है। तीनों सदनों के प्रतिभागियों ने अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया और विषय के पक्ष एवं विपक्ष में सशक्त तर्क दिए। प्रतिभागियों के विचारों, तर्कशक्ति और आत्मविश्वास ने उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके विषय-ज्ञान, तर्क प्रस्तुत करने की क्षमता, भाषा-शैली, आत्मविश्वास तथा विचारों की स्पष्टता के आधार पर किया। प्रतियोगिता में शिवाजी हाउस प्रथम, टैगोर हाउस द्वितीय और अशोका हाउस तृतीय स्थान पर रहा। इस मौके पर सूरज सिंह बोहरा, दीप माला राय, करिश्मा जोशी, निर्मला जोशी, सरिता भट्ट, अनिता वर्मा, प्रियंका वर्मा, दीपा गड़कोटी, सुनिता जोशी, श्याम सिंह, निर्मला सगटा, लोकेश पांडेय, बबीता बोहरा, नसरीना, दीपा खोलिया, चन्द्रा भट्ट, हेमा जोशी, पीतांबरी माहरा, गीता महर, किरन, कामिनी अधिकारी, सोनी जोशी, कौशल भट्ट, रुपा ढेक, सोनी पुजारी, सूरज जोशी, संदीप कुमार, ऋतु गहतोड़ी, प्रगति जोशी, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन का निर्णय लिया

लोहाघाट। सोर घाटी के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर...

दीप महोत्सव में लोहाघाट रुमझुमा के कलाकार छाए

रिपोर्टर : जे.सी.राय लोहाघाट। खेतीखान में 27 वें दीप महोत्सव में पहली...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते