Home उत्तराखंड वैली क्रिएशन और नमामि गंगे ने लोहावती नदी और कॉलेज मार्ग में स्वच्छता अभियान संचालित किया
उत्तराखंडपर्यावरणसमाज

वैली क्रिएशन और नमामि गंगे ने लोहावती नदी और कॉलेज मार्ग में स्वच्छता अभियान संचालित किया

132

लोहाघाट। नगर की प्रमुख संस्था वैली क्रिएशन और नमामि गंगे परियोजना के तहत लोहावती नदी और कॉलेज मार्ग में स्वच्छता अभियान का संचालन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरुक किया।
मंगलवार को प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने अभियान का शुभारंभ किया। नमामि गंगे की नोडल डॉ. सुमन पांडेय और वैली क्रिएशन संस्था की अध्यक्ष नेहा मुरारी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने भी इसमें सहयोग किया। वैली क्रिएशन संस्था अध्यक्ष नेहा मुरारी ने बताया कि उनका पांच दिवसीय स्वच्छता अभियान के तहत प्रथम चरण में कॉलेज मार्ग को चुना था। दूसरे चरण में लोहावती नदी और कॉलेज मार्ग में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि अभियान के आने वाले दिनों में कॉलेज मार्ग को स्वच्छ रखने का संस्था ने कदम उठाया है। उन्होंने नगर क्षेत्र के लोगों से भी इस अभियान में जुड़ने की अपील की है। अभियान में वैली क्रिएशन संस्था की सदस्य सुनिधि राय, शोभा, अनिता, नमामि गंगे सदस्य डॉ. लता कैड़ा, डॉ. कमलेश शक्टा आदि मौजूद रहीं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते