लोहाघाट। उत्तराखंड इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट की छात्रा रिया चौबे ने 93.2 फीसदी अंक लाकर प्रदेश में 21 वाँ और स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर जोशी ने बताया कि सांची जोशी 92.8 फीसदी अंक लाकर प्रदेश 23 वां और स्कूल में दूसरा और प्रियांशु मेहता ने 88.6 फीसदी अंक लाकर तीसरा और विपुल बोहरा ने 87.4, गोविंद जोशी ने 86.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में हर्षित जोशी ने 87.6 फीसदी अंक लाकर प्रथम, मनीष भट्ट ने 86.2फीसदी अंक लाकर दूसरा और ललित मोहन जोशी 84.2 फीसदी अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि विकास शर्मा ने 83.8 फीसदी, मयंक जोशी ने 82.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। छात्र-छात्राओं की सफलता पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने खुशी जताई।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
पीएमश्री दिगालीचौड़ की छात्रा हेमा नायक ने राज्य में 25 वां स्थान पाया
लोहाघाट। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पीएमश्री जीआईसी दिगालीचौड़ लोहाघाट की छात्रा हेमा नायक ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 462 अंक लाकर जिले में छठा और प्रदेश में 25 वां स्थान पाया। प्रधानाचार्य डॉ. सुधाकर जोशी ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में शत प्रतिशत परिणाम रहा है। 84 में से 74 छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इंटर में हेमा नायक ने 92.4 फीसदी अंक लाकर प्रथम, तनुजा उप्रेती ने 89.2 फीसदी अंक लाकर दूसरा और ऐश्वर्या उप्रेती ने 88.8 फीसदी के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ आदित्य सिंह बोहरा और प्रिया ने 82.4, निधि रावत ने 82, उषा ने 81.6, यतिन जोशी ने 80, निर्मल सिंह ने 79.6 और सूरज कुमार ने 75.8 फीसदी अंक पाए। इसी क्रम में हाईस्कूल में छात्रा निधि रावत ने 82 फीसदी अंक लाकर प्रथम, उषा ने 81.6 से द्वितीय, यतिन जोशी ने 80 फीसदी अंक लाकर तीसरा, निर्मल सिंह ने 79.6चौथा और सूरज कुमार ने 75.8पांचवा स्थान प्राप्त किया।
————————————————————————————-
लोहाघाट। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में श्रीमती हीरा भट्ट सरस्वती बालिका विद्या मंदिर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
स्कूल की प्रधानाचार्य मुन्नी खड़ायत ने बताया कि स्कूल में शिवांशी जोशी ने 90 फीसदी अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान पाया है। इसी तरह पूजा भट्ट ने 84.6 फीसदी अंक लाकर दूसरा और रिया जोशी ने 81.8 फीसदी अंक लाकर तीसरा स्थान स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही दीक्षा तिवारी ने 79.21, साक्षी जोशी ने 78.81 अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। छात्राओं की उपलब्धि पर स्कूल परिवार ने खुशी जताई।
———————————————————————————————————
महर्षि विद्या मंदिर में आकाश मेहता प्रथम रहे
लोहाघाट। महर्षि विद्या मंदिर लोहाघाट कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य हेम चन्द्र उप्रेती ने बताया कि स्कूल में आकाश मेहता ने 84 फीसदी अंक लाकर प्रथम स्थान पर रहे। ऋषिका सार्की 83 फीसदी के साथ दूसरी, साक्षी थापा व नैतिक कुमार ने 72 फीसदी अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। शिक्षिका ममता बिष्ट, चेतना जोशी, मोनिका नारियाल, सुनीता गोस्वामी व समस्त स्टाफ ने खुशी जताई।
———————————————————————————–
विवेकानंद विद्या मंदिर बाराकोट का शत प्रतिशत परिणाम
लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट के विवेकानंद विद्या मंदिर में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जिसमें 9 प्रथम, द्वितीय 10 और दो तृतीय रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. गंगा सिंह बिष्ट, अध्यक्ष नंदाबल्लभ बगौली,प्रबंधक देवेंद्र सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष लोकमान सिंह अधिकारी, सह प्रबंधक संजय कुमार वर्मा,कोषाध्यक्ष नमन कुमार जोशी आदि ने छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी जताई।
——————————————————————————————————-





















Leave a comment