Home उत्तराखंड वाह, लोहाघाट के होनहारों ने हाईस्कूल की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम 
उत्तराखंडशिक्षा

वाह, लोहाघाट के होनहारों ने हाईस्कूल की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम 

92

 

होली विजडम के सार्थक और वैभव ने 96.6 फीसदी अंक प्राप्त किए

लोहाघाट। होली विजडम स्कूल का सीबीएसई परीक्षा परीणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के सार्थक पंत और वैभव सिंह ने 96.6 फीसदी अंक लाकर स्कूल टॉप किया। स्कूल के प्रबंधक संजय पंत और प्रधानाचार्य एलएम राय ने बताया कि द्वितीय स्थान पर 96 फीसदी अंक लाकर छवि पुजारी दूसरे, यशस्वी उपाध्याय ने 94.8 फीसदी अंक लाकर तीसरा, सोनाक्षी गहतोड़ी ने 94 फीसदी, नैतिक कुमार ने 92.4, स्नेहा ने 91.8, हर्षित बिष्ट ने 91.8,आदित्य सिंह ने 90.8 और साक्षी मौनी 89.6,गौरव जोशी 89.6, निशिता सिंह ने 88.6, अमन सिंह ने 88.4 और चेतना पांडेय ने 88 फीसदी अंक प्राप्त किए। छात्र-छात्राओं की सफलता पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई।

————————————————————————————-

गुरुकुलम एकेडमी में अर्पिता जोशी प्रथम रही

लोहाघाट। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में गुरुकुलम एकेडमी की छात्र अर्पिता जोशी 93 फीसदी अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रबंधक राजेश पांडेय और प्रधानाचार्य भास्कर चौबे ने बताया कि परीक्षा में दूसरे स्थान पर 87 फीसदी अंक लाकर लक्ष्मी कुंवर द्वितीय और रक्षित गहतोड़ी ने 84 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। शिक्षिका कविता पुनेठा, शशांक पांडेय, रियाज अहमद, अंकित देव, रेखा बोहरा, सविता रावत, अमित तिवारी, रेनू गड़कोटी, महेन्द्र जोशी आदि ने खुशी जताई।

——————————————————————————————————–

डीएवी के अंशुल कर्नाटक रहे स्कूल टॉपर

लोहाघाट। सीबीएसई हाइस्कूल बोर्ड परीक्षा में डीएवी स्कूल के अंशुल कर्नाटक ने 91.4 फीसदी अंक लाकर प्रथम स्थान, 90.8 फीसदी अंक लाकर भावना अधिकारी ने द्वितीय और 90 फीसदी अंक कृतिका तृतीय स्थान पर रहीं। स्कूल प्रबंधक बीसी मुरारी और प्रधानाचार्य यतेन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

—————————————————————————————————-

अल्पाइन कांवेंट स्कूल में चित्रांशी जोशी बनी टॉपर

लोहाघाट। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में अल्पाइन कांवेंट स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। स्कूल के चेयरपर्सन अशोक अधिकारी, प्रबंधक डीडी जोशी और प्रधानाचार्य पूजा जोशी ने बताया कि छात्रा चित्रांशी जोशी ने 95.6 फीसदी अंकर लाकर प्रथम स्थान, आशुष अधिकारी ने 95 फीसदी अंक लाकर दूसरा और गौरव सिंह बोहरा ने 90 फीसदी अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

 

———————————————————————-

ओकलैंड पब्लिक स्कूल में रोहन जोशी प्रथम स्थान पर

लोहाघाट। ओकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्कूल के प्रबंधक लोकेश पांडेय और प्रधानाचार्य राहुल जोशी ने बताया कि स्कूल में रोहन जोशी ने 96.2 फीसदी अंक लाकर प्रथम, रितेश उपाध्याय ने 95.4 फीसदी अंक लाकर द्वितीय और चित्रा ढेक ने 94.6 फीसदी अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि ऋषिका चतुर्वेदी ने 94.4 फीसदी, अंशिका कालाकोटी ने 93.4, मानसी मेहता ने 93.2, मयंक सिंह सामंत ने 93.2, हिमांशु सुतेड़ी ने 93, तनवी जोशी ने 90.4, जयंत मेहता ने 90.2, शिवांग अधिकारी ने 89.8, अजय कैशर ने 89.6, हर्षित सिंह सामंत 89.6, यतिन भट्ट ने 89.2, ललित सिंह माहरा 87.4, सार्थक सिंह बोहरा 87.4 फीसदी अंक प्राप्त किए।

——————————————————————————-

मल्लिकार्जुन स्कूल में नितिन चौबे बने स्कूल टॉपर

लोहाघाट। मल्लिकार्जुन स्कूल लोहाघाट में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य राहुल देव ने बताया कि छात्र नितिन चौबे ने 95.40 फीसदी अंक लाकर प्रथम, चाहत पंत ने 91.0 फीसदी अंक लाकर द्वितीय और तनिष्का राय ने 87 फीसदी अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि विनय सिंह ने 80.80, प्रेरणा नेगी ने 80.40 और अमन सिंह ने 80 फीसदी अंक प्राप्त किए।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते