लोहाघाट। नगर लोहाघाट में स्थित चंपावत जिले का न्यायिक बंदीगृह अब पिथौरागढ़ शिफ्ट हो गया है। रविवार को विचाराधीन बंदियों को पिथौरागढ ले जाया गया।
करीब 100 साल पुराने न्यायिक बंदीगृह की सुरक्षा व्यवस्था राजस्व विभाग के हाथ में थी। तहसीलदार व प्रभारी न्यायिक बंदीगृह लोहाघाट मोहीउद्दीन ने बताया कि न्यायिक बंदीगृह में लगे बोर्ड के आधार पर वर्ष 1925-26 में लोहाघाट में न्यायिक बंदीगृह का निर्माण हुआ था। उन्होंने बताया कि शासन के आदेश के बाद रविवार को न्यायिक बंदीगृह लोहाघाट को पिथौरागढ़ जिला कारागार में शिफ्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि न्यायिक बंदीगृह में रखे गए एक महिला सहित कुल 41 विचाराधीन बंदियों को कड़ी सुरक्षा के बीच पिथौरागढ़ जिला कारागार भेज दिया है। उन्होंने बताया कि चंपावत में जिला कारागार बनने के बाद यहां के विचाराधीन बंदियों को चंपावत लाया जाएगा।






















Leave a comment