लोहाघाट। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा अंतर्विभागीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीएड विभाग बना विजेता।
अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना त्रिपाठी ने बताया कि विगत कई वर्षों से अर्थशास्त्र विभाग द्वारा अंतर्विभागीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें विभिन्न राउंड में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाते हैं और विजेता विभाग को रनिंग ट्रॉफी अमर्त्य सेन प्रदान की जाती है। इस बार नौ विभागों ने अंतर्विभागीय क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। बी एड विभाग से प्रतिभागी सूरज भट्ट और पंकज कुमार ने सर्वाधिक सही उत्तर देकर बी एड को प्रथम स्थान दिलाया। द्वितीय स्थान पर समाजशास्त्र विभाग की अर्पिता राय और दुर्गा धामी रहीं। तीसरे स्थान पर इतिहास विभाग के नीरज शर्मा औरअंकिता चौबे रहे। अर्थशास्त्र की ज्योति विश्वकर्मा और राहुल सिंह चौहान तथा जंतुविज्ञान की बबीता और प्राची अधिकारी को सांत्वना पुरस्कार से ही संतोष करना पड़ा। विगत वर्ष के विजेता गणित विभाग की डॉ सीमा नेगी ने विजेता बी एड को ट्रॉफी सौंपी। प्रभारी प्राचार्य डॉ रेखा जोशी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और कार्यक्रम की प्रशंसा की। कार्यक्रम संपादित करने में डॉ सुनील कुमार ने सहयोग दिया। टाइम कीपर राहुल कुमार और स्कोरर डॉ उमा कांडपाल व मानसी रही।मंच संचालन दीपक बोहरा ने किया। इस अवसर पर डॉ प्रकाश लखेड़ा, डॉ रुचिर जोशी, डॉ रवि सनवाल, डॉ सरस्वती भट्ट, डॉ नीरज कांडपाल, डॉ स्वाति जोशी,डॉ दीपक चंद्र जोशी, डॉ सरोज यादव, मीना मेहता, मुकेश कुमार, संजना आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment