Home उत्तराखंड लोहाघाट में विधि संकाय खोलने की मांग पर धरने पर बैठे लोग
उत्तराखंडकानूनशिक्षासमाज

लोहाघाट में विधि संकाय खोलने की मांग पर धरने पर बैठे लोग

179

 

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने डिग्री कॉलेज में विधि संकाय खोलने की मांग पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान धरने में किसान यूनियन, यूकेडी, पूर्व सैनिक और छात्रों ने भी समर्थन दिया।
मंगलवार को नगर लोहाघाट के गांधी चौक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में तत्कालीन सीएम विजय बहगुणा ने रामलीला मंच से डिग्री कॉलेज में विधि संकाय खोलने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक यह घोषणा धरातल पर नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि कई बार सरकार से मांग के बाद भी उनकी नहीं सुनी जा रही है। अध्यक्ष गोरखा ने युवाओं से अपील करते हुए कहा वह जनआंदोलन में समर्थन देकर सरकार पर दबाव बढाएं। उन्होंने कहा कि विधि संकाय की कक्षाएं खुलने से कई युवाओं को विधि संकाय की पढाई करने के लिए बाहरी क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहा प्रथम चरण में तीन दिन तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद रणनीति के तहत आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर प्रहलाद सिंह मेहता, राजकिशोर साह, दरबान सिंह रजवार, राजेन्द्र पुनेठा, नवीन करायत, कै. आरएस देव, प्रकाश पुनेठा, आनंद सिंह ओली, शैलेन्द्र राय, लोकेश पांडेय, दीपक साह, उदय साह, रमेश चतुर्वेदी, सूरज सक्सेना, हरीश पुनेठा, मोहन पांडेय,लोकेश पांडेय, किशोर कुमार कालाकोटी, धर्मानंद, भुवन बिष्ट,बीना कनौजिया आदि मौजूद रहीं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते