लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर से चम्पावत जिले में कृषक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान किसानों को केन्द्र की ओर से दालचीनी की खेती से संबंधित कई जानकारियां दी गई।
बुधवार को संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून के तकनीकी अधिकारी शंकर लाल सागर ने बताया कि जिला चम्पावत में जागरुकता कार्यक्रम 16 फरवरी से 19 फरवरी तक किया जा रहा है। जिसमें चम्पावत के श्यामलाताल, जौल, निगाली,तिमला, धूरा,गैरलेख और बाराकोट के बैड़ाओड़, रावलगांव और बैड़ाबैडवाल में कृषक जागरुकता कार्यक्रम किया है। उन्होंने बताया कि जागरुकता कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों को दालचीनी की खेती, प्रसंसकरण, मूल्य संर्वधन और मार्केटिंग से संबंधित जानकारी विस्तार से बताई जा रही है। उन्होंने किसानों को दालचीनी की खेती को आजिविका का एक बेहतर साधन बताया। उनके साथ प्रोजेक्ट एसोसिएट डॉ. मोहित पांडेय, मास्टर ट्रेनर अभिषेक रावत,फिल्ड सहायक नवीन कफल्टिया रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रेमा बोहरा, राजेश भट्ट, स्वरुप राम, दीपा देवी, दीपा जोशी, जिला पंचायत सदस्य मनीषा कालाकोटी, हरीश जोशी, रमेश पंत आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment