लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट में किमतोली-रौंशाल मोटर मार्ग में हॉटमिक्स की स्वीकृति पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। उन्होंने इसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एलएम कुंवर ने बताया कि वर्षों से लोग बदहाल किमतोली-रौंशाल मोटर मार्ग में हॉटमिक्स की मांग कर रहे थे। कुंवर ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को गहनता के साथ सीएम धामी के सम्मुख रखा। जिस पर सीएम ने पूर्व में लोहाघाट आकर इसकी घोषणा की थी। जिसमें अब इस सड़क 20 किलोमीटर सड़क पर हॉटमिक्स की स्वीकृति मिल गई है। जिसमें इसकी लागत 1218.96 लाख रुपया है। उन्होंने बताया कि सड़क पर हॉटमिक्स होने पर क्षेत्र में मड़, मानाढुंगा, बलाना, बोराबुंगा, बिंडा तिवारी, नाकोट खोलिया, बांकू, चौडला, कुनाड़ी, कमलेड़ी, सुल्ला, पासम, मटियानी, मंडुवा, डुंगराबोरा, कायल आदि करीब 25 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। सड़क पर वित्तीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र वासियों ने खुशी जताकर सीएम धामी का आभार व्यक्त किया है।






















Leave a comment