लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माघ की खिचड़ी का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित अन्य कई लोगों ने माघ की खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।
बुधवार को लोहाघाट के वीर कालू सिंह माहरा चौराहे पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में माघ की खिचड़ी का आयोजन किया गया। जिसमें कई लोग शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग ने कहा कि माघ की खिचड़ी के आयोजन से नगर और गांव की जनता से सीधा संपर्क भी हुआ है। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को यह आयोजन चम्पावत जिला मुख्यालय में किया जाएगा। इस मौके पर जीवन सिंह बिष्ट, प्रदीप माहरा, पवन ढेक, शैलेन्द्र राय, सुरेश फर्त्याल, आशीष राय,आकाश करायत, आकाश माहरा,प्रकाश ढेक, नवीन करायत, नवीन जोशी, सुरेश ढेक, भगवान सिंह माहरा, लोकेश पांडेय, बल्लू माहरा, पवन करायत,विमला माहरा आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment